धारचूला: भारत-नेपाल के बीच प्रतिदिन जरूरी वस्तुओं के क्रय विक्रय पर कस्टम विभाग की कार्यप्रणाली पर धारचूला के व्यापारियों ने रोष जताया है। साथ ही क्षेत्र में आये दिन बाधित रहने वाली दूरसंचार व्यवस्था के स्थाई समाधान की मांग की है।
स्थानीय पर्यटक आवास गृह में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह थापा की अध्यक्षता तथा व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विजय सिंह कुटियाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कस्टम विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। बैठक में व्यापारियों का कहना था कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से जरुरत की वस्तुओं का आयात निर्यात होता आया है। जिसमें आम उपभोग की वस्तुएं शामिल रहती है। विगत कुछ समय से कस्टम विभाग द्वारा इन वस्तुओं के आदान प्रदान पर रोक लगाई जा रही है। जिससे व्यापारी वर्ग परेशान है। कस्टम विभाग द्वारा दोनों देशों के बीच क्रय विक्रय होने वाली वस्तुओं की सूची मांगी जा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर कस्टम, एसएसबी, पुलिस और व्यापारियों की एक बैठक आयोजित करने की मांग की जायेगी। साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि कस्टम विभाग का यही रवैया रहा तो व्यापारी विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में आए दिन बाधित होने वाली दूरसंचार व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं का कहना था कि धारचूला में मात्र बीएसएनएल की संचार सेवा उपलब्ध है। जो इस समय मार्ग सुधारीकरण के दौरान ओएफसी लाइन कटने से खराब होती रहती है। इसके स्थायी समाधान की मांग रखी गई। जिसके लिये प्रशासन की उपस्थिति में दूरसंचार विभाग, ग्रिफ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की प्रशासन की मौजूदगी में व्यापारियों के साथ बैठक कराने की मांग की गई। साथ ही धारचूला को माइक्रोवेब से जोड़ने की मांग रखी गई।
बैठक में श्याम सिंह गुंच्याल, नवीन खर्कवाल, अब्दुल कलाम, जयदेव डोगरा, ओपी वर्मा, रमेश लाल वर्मा, कमल बहादुर, कल्याण सिंह धामी, देवी दत्त उपाध्याय, गजेन्द्र, कृष्णलाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment