For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

घोड़े की लात से नेपाली युवक की मौत

गोपेश्वर: हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव भ्यूड़ार गांव में घोडे़ की लात से एक नेपाली युवक की मौत हो गयी। शव देर शाम पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया ।
मिली जानकारी अनुसार भ्यूड़ार गांव में यात्रियों को घोड़े-खच्चरों पर बैठाकर हेमकुंड साहिब ले जा रहे नेपाली युवक कमल थापा को घोड़े ने लात मार दी। इस पर वह नीचे गिरकर छटपटाने लगा। इसे स्थानीय लोगों ने तत्काल जोशीमठ चिक्तिसालय पहुंचाया। जहां चिक्तिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment