For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

भगवा ध्वज भेंट कर दर्जनों ने ली बजरंग दल की सदस्यता

पिथौरागढ़: बजरंग दल के नये कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भगवा ध्वज ग्रहण कर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने नये कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में जिलाध्यक्ष जगदीश जोशी ने संगठन से जुड़े नये कार्यकर्ता भुवन चन्द्र पंगरिया, निर्मल टम्टा, अशोक कुमार, मोनू साह, निमित राम, प्रमोद कुमार आदि कार्यकर्ताओं को भगवा ध्वज प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है, आम जनता के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। इसका जवाब देश की जनता आने वाले चुनावों में कांग्रेस को देगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रजनीश वर्मा, जिला मंत्री कैलाश जोशी, नगर संयोजक जगदीश शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment