उत्तरकाशी: जनपद में 22 जून से दूरस्थ क्षेत्र मोरी से शुरू हुई अंत्योदय विकास रथ यात्रा बुधवार को भटवाड़ी पहुंची। रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाई जा रही हैं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भटवाड़ी की ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि सरकार की अंत्योदय विकास यात्रा एक अभिनव प्रयोग है, जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों को सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही हैं। भाजपा जिला महामंत्री जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां विकास परक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को मिले, तो अवश्य ही लोगों को लाभ होगा। इससे पूर्व विकास खंड मुख्यालय पर अंत्योदय विकास यात्रा के तहत स्थानीय कलाकारों ने गीतों एवं नुक्कड़ नाटकों के जरिये सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। भटवाड़ी के मुख्य स्थानों पर अंत्योदय विकास रथ पर डॉक्यूमेंट्री से राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकास योजनाओं की प्रगति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। जनपद में आठ दिनों तक चले इस कार्यक्रम के उपरांत अंत्योदय विकास रथ यात्रा आज टिहरी जनपद के लंबगांव में प्रवेश करेगी। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता रतूड़ी, प्रधान भटवाड़ी अनुराधा रतूड़ी, आशा बुटोला, मनोज राणा, बलवंत सिंह रावत, हरदेव भंडारी, रघुवीर सिंह, बीडीओ बीपी डबराल आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment