For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

सांवल्दे में बही टै्रक्टर ट्रॉली, दो मरे

रामनगर: मानूसन की पहली बरसात ने जहां पहाड़ी रूटों पर कहर बरपाया वहीं उफनाए सांवल्दे नदी ने दो लोगों की जान ले ली। तेज प्रवाह में ट्रैक्टर ट्रॉली बह जाने से उसमें सवार सात लोग भी बरसाती नदी की चपेट में आ गए। हालांकि पांच को तो जैसे-तैसे बचा लिया गया मगर दो युवकों की मौत हो गई।
घटना गुरुवार शाम की है। चोरपानी से 32 श्रमिक आम तोड़कर वापस सांवल्दे अपने डेरे पर लौट रहे थे। इसी बीच मूसलाधार वर्षा से सावल्दे नदी पूरे उफान पर थी मगर ट्रैक्टर चालक ने रपटे में कम पानी समझ वाहन को आगे बढ़ाने की कोशिश करने लगा।
तभी तेज बहाव में टै्रक्टर ट्रॉली लहरों के बीच फंस गई। आसपास के लोगों ने चीखपुकार मचने पर ट्रैक्टर ट्रॉली सवार अधिसंख्य लोगों को तो बचा लिया पर सात लोग तेज बहाव में बहते चले गए। हालांकि इनमें से भी पांच लोग बचा लिए गए लेकिन दो युवकों को नहीं बचाया जा सका। काफी देर बाद उनके शव बरामद हुए।
उधर सूचना पर कोतवाल बीएस धोनी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त नन्हें पुत्र भस्सू निवासी असलाकपुर रामपुर व ताहिर पुत्र बब्लू लाल के रूप में हुई। इसके अलावा पानी में बहने से जख्मी रघुवर दयाल, अनिस, बब्बू, वसीम व युसुफ को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर सीओ व एसडीएम ने भी चिकित्सालय पहुंच घटना की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment