उत्तरकाशी: देश में बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार को लेकर जनपद के भाजपाईयों ने केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ विशाल जनाक्रोश रैली निकाली तथा केंद्र सरकार को भ्रष्टाचारियों की सरकार का दर्जा दिया। रैली का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने किया।
गुरूवार को जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र की यूपीए सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विशाल जनाक्रोश रैली निकाली। लोनिवि विश्राम गृह से शुरू रैली बाजार के भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, हनुमान चौक होते हुये बस स्टैंड पहुंची। वक्ताओं ने केंद्र सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि जब केंद्र में काग्रेस की सरकार बनी तब से देश में दिनोंदिन सभी खाद्य एवं पेट्रो पदार्थो के दाम बढ़ते ही चले जा रहे हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह रावत, चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल, डॉ.धन सिंह रावत, जिपं अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, स्वराज विद्वान, सतीश लखेड़ा, नवीन पैन्यूली, जगमोहन सिंह, राजेंद्र काला, विनीता रावत, मीडिया प्रभारी धृपाल पोखरियाल, सते सिंह राणा, विजय बहादुर सिंह रावत, कमल किशोर जोशी, परमेश्वर नौटियाल, किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment