For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

खेखड़ा ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विकासनगर: विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अनिरुद्ध कुमार मेमोरियल इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी खेकड़ा (बागपत) की टीम ने जीती। खेकड़ा ने कर्ण क्रिकेट अकेडमी मेरठ को 57 रनों से हराया।
डाकपत्थर स्थित बैराज ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेकड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 102 रन बनाए, जवाब में कर्ण क्रिकेट अकेडमी की पूरी टीम मात्र 45 रनों पर ऑल आउट हो गई। खेकड़ा की टीम की ओर से प्रभात ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, टीम की ओर से अक्षय ने 4 विकेट लिए। कर्ण क्रिकेट अकेडमी की ओर से अरमान ने 2 विकेट व अतुल ने 1 विकेट लिया। रोहित को मैन ऑफ दी सीरिज, अरमान को बेस्ट बैट्समैन व दीपक चंदेल को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अमिताभ वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत कोचर, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, सुबोध गोयल, सचिव तरुण अरोड़ा, चंद्रकांत आर्य, जितेंद्र कौशिक, एसपीएस रावत, टीकाराम उनियाल, धीरज सिंह व डीपी सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment