अल्मोड़ा: कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विभागीय पुनर्गठन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी 30वें रोज भी बेमियादी हड़ताल पर रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक शासनादेश जारी नहीं हो जाता है तब तक कर्मचारी आंदोलन में डटे रहेंगे।
क्रमिक अनशन के 11वें रोज हीरा सिंह डसीला व मनोज कुमार पांडे बैठे। अपनी मांग के समर्थन में कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य गठन के बाद कई विभागों का पुनर्गठन किया गया। कहा कि वर्षो से मांग के बावजूद भी कलेक्ट्रेट विभाग का पुनर्गठन अब तक नहीं किया गया। जिससे कलेक्ट्रेट कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
सभा में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक एक सूत्रीय मांग पर शासनादेश जारी नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता लीला बोरा व संचालन भूपेंद्र सिंह मेहता ने किया। सभा को नंदाबल्लभ जोशी, बलवंत सिंह देवड़ी, जगजीवन सिंह बिष्ट, राजेश कुमार, दुर्गा लाल, बिशन सिंह नेगी, ललित सिंह भाकुनी, भगवत भंडारी, कमलेश अधिकारी, चंद्रा विद्यार्थी, कविता मेहता, मीनाक्षी हर्बोला, गीता भाकुनी, राजेंद्र प्रसाद पंत, संजय तिवारी, दुर्गा लाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

No comments:
Post a Comment