For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

तपोवन में हृदयगति रुकने से ट्रैकर की मौत

उत्तरकाशी : गोमुख तपोवन ट्रैक पर हृदयगति रुकने से महाराष्ट्र के एक ट्रैकर की मौत हो गई। छह सदस्यीय दल के साथ गोमुख तपोवन ट्रैक पर निकले इस ट्रैकर का शव देर सांय गंगोत्री पहुंचाया ।
गुरुवार को महाराष्ट्र के पर्यटकों के एक दल के साथ शामिल जयवंत बोंद्रे (48) निवासी कादर ताकुला, जिला सतारा की गोमुख से आगे तपोवन में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वह अपने अन्य पांच साथियों के साथ बीती 28 मई को गंगोत्री से रवाना हुए थे। गुरुवार को यह दल तपोवन से वापस लौट रहा था। सूचना मिलने पर भोजवासा से पुलिस दल भी मृतक के शव को लेने गोमुख पहुंचा। देर सांय उसके शव को गंगोत्री लाया गया। प्रशासन ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है।

No comments:

Post a Comment