For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना

जेठ के महीने का नाम सुनते ही भीषण गर्मी की तस्वीर आंखों में तैरने लगती है, मगर इस बार मौसम की मेहरबानी ही कहेंगे कि जेठ में भी जेठ का अहसास नहीं हो रहा। रिमझिम फुहारों ने तीर्थनगरी का मौसम सुहाना बना दिया है।
पिछले कुछ समय से तीर्थनगरी पर बादल खूब मेहरबान हैं। यह बात अलग है कि बीच बीच में एक-दो दिन आसमान साफ रहने की वजह से तापमान चालीस डिग्री के पार पहुंच चुका था। मगर, गर्मी बढ़ते ही बादल अपनी मेहरबानी बरसा रही है। सोमवार रात व मंगलवार को भी दिन में कई बार बरसी फुहारों से तीर्थनगरी तथा आसपास क्षेत्र का मौसम खुशगवार हो गया। तीर्थनगरी में मौसम का पार 28 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा। मौसम के इस अंदाज ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी आकर्षित करने का काम किया है।
डोईवाला: नगर एवं आसपास क्षेत्रों में देर शाम तेज वर्षा से आम लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में कभी धूप व कभी बादल दिखाई दिए। लेकिन देर शाम आसमान में गरजते बादलों के बीच हुई तेज वर्षा से लोगों ने राहत की सांस ली। डोईवाला क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती का असर भी आम जनजीवन पर दिखाई दिया। गर्मी से बेहाल लोगों ने शाम को हुई तेज वर्षा में राहत की सांस ली।

No comments:

Post a Comment