For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

परिवार नियोजन है महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम: डीएम

रुद्रप्रयाग: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी एसए मरुगेशन ने कहा कि परिवार नियोजन एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए 11 जुलाई को प्रत्येक वर्ष जनसंख्या दिवस का आयोजन किया जाता है। इस संबंध में 11 से 24 जुलाई को जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाडा जनपद, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएगें।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीएम ने आगंनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए लक्ष्य दंपति पंजिका अपडेट करने के भी निर्देश दिए। विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा 11 से 24 जुलाई तक आयोजित किए जाने को लेकर चिकित्सा, पंचराज, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए सीएमओ को व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया।
बैठक में सीएमओ डॉ. प्रेम लाल ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एएनएम, आंगनबाडी, आशा, ग्राम विकास अधिकारी व शिक्षकों से सहयोग मांगा है। कहा कि पखवाडे के दौरान जिला व ब्लॉक स्तर पर परिवार नियोजन के कैंप भी लगाए जाएंगे। बैठक में सीडीओ एनपीएस चौहान, चिकित्साधिकारी क्षय रोग डॉ. अमित शुक्ल, जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment