गरुड़(बागेश्वर): आशुतोष महाराज की शिष्या सुश्री हीरा भारती ने कहा है कि बिना सत्संग के मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। उन्होंने समाज को व्यसन से मुक्त करने के लिए युवाओं का आध्यात्म से जोड़ने का आह्वान किया। वह दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में टानीखेत में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सुश्री हीरा भारती ने भगवान राम के जीवन का चित्रण करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। कहा कि भगवान राम एक आदर्श पति, भाई व कुशल योद्धा थे। इस अवसर पर उनकी शिष्या प्रभा भारती ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां तभी समाप्त हो सकती हैं जब समाज का हर व्यक्ति आध्यात्म व सत्संग की ओर उन्मुख होगा। समापन के मौके पर कई श्रद्धालुओं ने दीक्षा ली। श्रद्धालुओं ने महाआरती की तथा देर रात तक भजन-कीर्तन गाये। पं. कैलाश जोशी के आवास पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में हरी दत्त जोशी, रणजीत सिंह भंडारी, कृष्णवर्धन जोशी, पीतांबर दत्त उपाध्याय, गिरीश पांडे, हरीश पांडे, केशर सिंह, जीवन दोसाद, महेश बोरा, उमेश जोशी, पार्वती जोशी, आशा पांडे, इंदिरा मिश्रा, मंजू, सुधा आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment