लोहाघाट: खेतीखान-देवीधुरा मार्ग में एडीवी द्वारा सड़क को चौड़ा व पक्का करते समय ओएफसी लाइन ध्वस्त किए जाने से पाटी, देवीधुरा, रीठासाहिब समेत कई जगहों की बीएसएनएल सेवाएं ठप पड़ गई है जिससे इन क्षेत्रों का सम्पर्क अन्य जगहों से कट गया है। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार सेवा शनिवार से ही सुचारू हो पायेगी। एनटीआर विंग अल्मोड़ा के उपमंडल अधिकारी बीएस टोलिया का कहना है कि एडीवी द्वारा शुक्रवार को उसी स्थान में लाईन को ध्वस्त कर दिया गया है, जहा तीन दिन पूर्व किया गया था। उन्होंने कहा कि एडीवी की लापरवाही से आये दिन ओएफसी लाइनें कट जा रही हैं जिसका खमियाजा बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। श्री टोलिया ने बताया कि एडीवी को कई बार चेतावनी देने के बाद भी हर बार यही हरकत की जा रही है जिससे मजबूर होकर दूर संचार विभाग अब ओएफसी लाईन को क्षति पहुंचाने के एवज में एडीवी से डेढ़ लाख रुपये की वसूली करेगा।

No comments:
Post a Comment