For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

ओवर लोडिंग में तीन वाहनों के चालान

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक व तीन छोटे वाहनों का ओवर लोडिंग में चालान किया गया। इसके अलावा टैक्सियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों का भी प्रशासन ने परीक्षण किया।
चार धाम के द्वार खुलने व विवाह समारोहों की अधिकता के चलते इन दिनों पौड़ी में बसों का टोटा है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी सादिया आलम व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील वर्मा ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया। इस दौरान पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक ट्रक व तीन छोटे वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान वाहनों में सवार यात्रियों से अधिक किराया वसूलने को लेकर पूछे जाने पर यात्रियों ने इससे इंकार किया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य मार्गो पर भी आकस्मिक निरीक्षण कर वाहनों के अवैध संचालन पर अंकुश लगाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment