For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

सरकार के खिलाफ जताया रोष

लोहाघाट: उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विकास खण्ड के विभिन्न विभागों में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को पन्द्रहवें दिन भी कार्य बहिष्कार करधरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा पर गहरा रोष जताया तथा शीघ्र मांगे न माने जाने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी।
मालूम हो कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी केन्द्र के समान छठे वेतनमान का लाभ दिये जाने व चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को तृतीय श्रेणी में समायोजित किये जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं। आज कैलाश चन्द्र चौबे की अध्यक्षता व नवीन पुनेठा के संचालन में स्थानीय एसडीएम कोर्ट परिसर में सभा कर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की जायज मांगों को अनसुना कर रही है। कर्मचारी इस अन्याय को सहन नहीं करेंगे। शीघ्र मांगें पूरी नहीं की गयी तो शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूरे राज्य में उग्र आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह राज्य सरकार की होगी। प्रदर्शन में राम गिरी, केएन सुतेड़ी, वीएस फिरमाल, लक्ष्मण सिंह मेहता, प्रह्लाद सिंह, गोबिन्द राम, केशव दत्त कोठारी, प्रकाश चन्द्र, रमेश सिंह, भैरव सिंह भण्डारी, रमेश चन्द्र पुनेठा, अशोक कुमार, सुनील कुमार, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, मोहन चन्द्र, गजेन्द्र सिंह लुण्ठी, सुन्दरवती, बसन्ती कोठारी, कमला देवी, बसन्ती बिष्ट, मंजू उपाध्याय, आनन्दी देवी, सत्येन्द्र चन्द्र आदि कर्मचारी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment