For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

आपदा प्रभावितों की समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारण

उत्तरकाशी: श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम व प्लान कार्यालय जोशियाड़ा की ओर से आपदा प्रभावितों की सहायता में भूमिका' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आपदा प्रभावित गांव के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने विभागीय अधिकारी के समक्ष सुझाव देकर प्रभावितों की सहायता को एक ठोस रणनीति तैयार की।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ सीडीओ एमएस कुटियाल के हाथों हुआ। इस अवसर पर जनपद में पिछले साल आई आपदा से प्रभावित हुए गांवों में प्रभावितों के समक्ष आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए सुझाव दिए गए। बैठक में सीडीओ एमएस कुटियाल ने प्रभावितों की लंबित पड़ी समस्याओं के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं के निस्तारण करने के जरूरी निर्देश दिए। गोष्ठी में आपदा की भेंट चढ़ी काश्तकारों की भूमि के बदले सिविल की भूमि उपलब्ध करवाये जाने, 2010 से पूर्व के पुर्नवास के लंबित मामलों का निस्तारण, प्रभावितों को रेवन्यू भूमि उपलब्ध कराने, मनरेगा की कार्य योजना में आपदा क्षतिग्रस्त कृषि भूमि का पुर्ननिर्माण को शामिल किए जाने और आपदा प्रभावितों परिवारों को पांच लाख की मुआवजा राशि उपलब्ध कराने आदि मांगों पर चर्चा कर निस्तारण कराने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर एसबीएमए के परियोजना प्रबंधक गोपाल थपलियाल, डिप्टी सीएमओ एमके राव,कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, चंद्र मोहन थपलियाल, आशीष तिवारी, दिनेश भट्ट, पदम दत्त जोशी, मदन मोहन डोभाल, प्रमोद पैन्यूली, नरेश मिश्रा,श्रीनंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment