रानीखेत: केन्द्र सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कुमाऊं भ्रमण पर आए भाजयुमो के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक ने कांग्रेस की सत्ता से बेदखली को मोर्चा जबर्दस्त मुहिम चलाएगा और अगस्त क्रांति दिवस को एक लाख नौजवानों के साथ संसद को घेरेगा।
आगामी 9 अगस्त को केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रस्तावित संसद घेरो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो जुट गया है। इसी क्रम में कुमाऊं दौरे पर आए मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी मनोज पाठक ने रानीखेत में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भ्रष्टाचार, काला धन व अत्याचार का मोर्चा खुलकर विरोध करेगा। श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों व दमनात्मक कदमों से देश की जनता त्रस्त है और अब जनता के कष्ट निवारण को भाजयुमो एकजुट संघर्ष करके केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को भाजयुमो के नेतृत्व में एक लाख नौजवान दिल्ली पहुंचेंगे और संसद का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से करीब 10 हजार युवा संसद घेरो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। श्री पाठक ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार जनकल्याण के लिए हो रहे संघर्ष को दबाने में तुली है। वहीं संसद पर हमला करने के दोषी को फांसी नहीं दे रही है। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दर्शन बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री चंदन भगत, छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन बोरा, जिला मीडिया प्रभारी योगेश सती व प्रकाश नेगी आदि थे।

No comments:
Post a Comment