For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

आयुध भंडार के निकट आबादी, सुरक्षा को खतरा

रायवाला (ऋषिकेश):मामला जब सेना की सुरक्षा व गोपनीयता से जुड़ा हो तो इसमें किसी भी प्रकार का समझौते नहीं किया जा सकता, लेकिन उत्तर भारत में भारतीय सेना के सबसे बड़े आयुध डिपो के आसपास तेजी से बढ़ रही आबादी ने सैन्य अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। राज्य में आइएसआइ एजेंटों के पकड़े जाने के कारण भी इस आयुध डिपो की सुरक्षा एक बड़ा प्रश्न बन चुका है।
आबादी क्षेत्र का फायदा उठाकर ही विदेशी खुफिया एजेंट सैन्य परिसरों के आसपास की रेकी करते हैं। बीते कुछ समय में राज्य में कई बार आइएसआइ एजेंटों की गिरफ्तारी भी सैन्य क्षेत्रों के आसपास ही हुई है, जिस पर सेना भी लगातार चिंता जताती रही है। रायवाला में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण छावनी व उत्तरी भारत का सबसे बड़ा आयुध डिपो है।
सुरक्षा व गोपनीयता को देखते हुए आयुध डिपो रिहायशी क्षेत्रों से दूर हटकर बनाए जाते हैं। 90 के दशक तक रायवाला के इस आयुध डिपो के आसपास घना वन क्षेत्र था, पर आज पार्क कॉरीडोर को छोड़कर पूरा क्षेत्र रिहाइशी इलाके में बदल चुका है। धीरे धीरे बिना अनुमति के पेड़ों का सफाया कर दिया गया। बिना अनुमति के तेजी से किए गए भू-उपयोग परिवर्तन भविष्य में डिपो की सुरक्षा के लिए लिए अच्छे संकेत नहीं कहा जा सकते। पहले रायवाला छावनी के आसपास घना वन क्षेत्र होने से सेना को अभ्यास का उपयुक्त माहौल मिलता था, लेकिन अब अभ्यास करना सेना के लिए एक चुनौती से कम नहीं है। सैन्य अधिकारी भी आयुध डिपो के आसपास बढ़ते रिहायशी क्षेत्र को लेकर चिंता जताते रहे हैं। सेना का मानना है कि यदि भविष्य में सेना को और अधिक भूमि की जरूरत महसूस होती है तो भूमि मिलने की समस्या हो जाएगी।
लाइट रेजिमेंट के कर्नल एचएस राठौर बताते हैं कि कुछ वर्ष पूर्व आर्मी के गोल्फ ग्राउंड व आयुध डिपो के आसपास काफी जंगल था, जो अब नहीं है। डिपो के आसपास आबादी के कारण डिपो की सुरक्षा चिंता का विषय है।

No comments:

Post a Comment