For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

बाबा रामदेव के समर्थन में आज से धरना

चम्पावत: भारत स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार मिटाओ सत्याग्रह आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन में चार जून से सभा कर धरना देंगे।
मंच के जिला संयोजक एलएम पंत ने बताया कि धरना हर रोज सुबह दस से पांच बजे तक दिया जाएगा। सभा के जरिए केंद्र सरकार से विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने की मांग की जाएगी। चम्पावत के अलावा लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और टनकपुर तहसील के लोग इस सत्याग्रह में भाग लेंगे। पंत का कहना है कि भ्रष्टाचार पूरे देश की समस्या है। इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को प्रभावी कदम तत्काल उठाने होंगे। उन्होंने विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जुडे़ लोगों से आंदोलन में बढ़चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment