For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

तूल पकड़ा किच्छा बैराज की मरम्मत का मामला

किच्छा :किच्छा बैराज की मरम्मत के नाम पर पैसे के दुरपयोग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसे लेकर राजनीति भी गर्माने लगी है। विधायक प्रतिनिधि दर्शन कोली ने मानकों के विपरीत कार्य का आरोप लगाया है।
गत वर्ष आई बाढ़ ने किच्छा बैराज तोड़ गौला नदी ने अपना रुख बदल लिया था। जिससे यूपी में सिंचाई के साथ ही किच्छा नगर को भी संकट पैदा हो गया था। उत्तराखंड सरकार ने इससे पूरी तरह से अपना पल्ला झाड़ लिया। जिसके चलते यूपी सरकार के प्रयासों से केंद्रीय आपदा निधि से लगभग 11.77 करोड़ रुपया मरम्मत के लिए स्वीकृत किया गया। जिसके बाद युद्धस्तर से कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार ने इस संबंध में भारत सरकार को पत्र लिख कर धांधली का आरोप लगाया है। उपरोक्त कार्य रुहेलखंड सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है। बताया जाता है इस कार्य को देख रहे अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव के पास लगभग पांच महत्वपूर्ण पदों का कार्य भार है। वह तीन दिन बाद सेवानिवृत भी हो रहे है। बांध की मरम्मत का कार्य आधा दर्जन अवर अभियंताओं की देखरेख में चल रहा है। पीचिंग के लिए लगाये जा रहे कट्टों में मानकों के विपरीत रेता भरे जाने का आरोप विधायक प्रतिनिधि दर्शन कोली द्वारा लगाया गया है। उनका आरोप है कि यूपी की तरफ पत्थरों की पीचिंग कराई गई है। उधर अवर अभियंता गनी अंसारी ने आरोपों को सिरे से नकारते हुये कहा कि वर्षा से पूर्व ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment