घनसाली, निज प्रतिनिधि : रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से भिलंगना प्रखंड में लोगों को जड़ी-बूटी का प्रशिक्षण दिया गया। पट्टी हिंदाव के सुकताल में सोसाइटी फॉर हिमालयन इनवायरमेंट रिसर्च एवं भिलंगना ग्रामीण आजीविका विकास संस्था घनसाली संयुक्त तत्वावधान में लोगों को जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी गई।
सोसाइटी फॉर हिमालयन इन्वायरमेंट रिसर्च के संस्थापक डॉ. अरुण कुमार बडोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने व पलायन पर रोक लगाने के लिए जड़ी-बूटियों का उत्पादन हिमालयी क्षेत्र में भरपूर मात्रा में किया जा सकता है, इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर जड़ी-बूटी की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवंले से बर्फी, कैंडी, जूस, त्रिफला चूर्ण, अचार, मुरब्बा, लड्डू उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है।
ग्रामीण विकास संस्था घनसाली के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विकासखंड में हर वर्ष एक हजार नाली भूमि पर जड़ी-बूटी औषधियों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि औषधि की खेती करने वाले कृषकों को मनरेगा की तर्ज 120 रूपये की दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। संस्था की ओर से प्रखंड के बूढ़ाकेदार, धमातोली, हडियाणा, खोली आदि गांवों में औषधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है। प्रशिक्षण में राजेश अमोली, चन्द्रमोहन भट्ट, लायकराम भट्ट, विजय, गोपालराम भट्ट, सुभाष रावत, जितेन्द्र आदि लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment