देहरादून: मध्य प्रदेश में रविवार को पकड़े गए सिमी के आठ आतंकियों से पूछताछ के बाद देहरादून व हरिद्वार में भी आतंकी साया मंडराने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने दून-हरिद्वार में सेल बम विस्फोट की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस अफसर इन चर्चाओं को बेदम बता रहे हैं।
आइएमए की परेड के दौरान अकसर आतंकी हमले की चर्चाएं तेज हो जाती हैं। चूंकि, इस बार परेड से दस दिन पहले ही आइएसआइ एजेंट की गिरफ्तारी हुई है, तो ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पहले ही चौकस हैं। इस बीच रविवार को मध्य प्रदेश में सिमी के आठ आतंकी गिरफ्तार किए गए। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आतंकियों ने दून-हरिद्वार में भी बम विस्फोट करने की योजना का खुलासा किया। चर्चा है कि दोनों इलाकों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विस्फोट की योजना था। खुलासे पर सुरक्षा एजेंसियों के होश उडे़ हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस अफसर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment