For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

चिकित्सा स्वास्थ्य के निजीकरण की निंदा

हरिद्वार: चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के निजीकरण की कड़े शब्दों में निंदा की। चिकित्सा स्वास्थ्य के जिला मंत्री और महासंघ के प्रवक्ता दिनेश लखेड़ा व जिलाध्यक्ष शिव नारायण ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के संचालन और रखरखाव का जिम्मा निजी हाथों में सौंपे जाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है वहीं स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण कर ठेकेदारों से मोटी रकम ऐंठने में लगी है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रांतीय महामंत्री गोविंद वल्लभ उपाध्याय ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार नहीं चेती तो संगठन प्रांतीय स्तर पर निजीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। महासंघ के जिला मंत्री नरेंद्र बागड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पंत व जिलाध्यक्ष गिरीश रावत ने कहा कि सरकार जहां एक ओर कर्मचारियों की मांगों को जायज बताती है वहीं कर्मचारियों का हक देने में आनाकानी कर रही है। जय नारायण और सुदेश ने कर्मियों से एकजुटता का आह्वान किया।
संघ के वरिष्ठ सलाहकार विनोदकांत भट्ट, दिनेश लखेड़ा, प्रमोद पंत, अशोक कुमार आदि ने सरकारी दफ्तरों में छापेमारी की। हड़ताल में सभी कर्मचारियों की भागीदारी का दावा किया। अध्यक्षता जगदीश उनियाल और संचालन हरक सिंह रावत ने किया। इस मौके पर रमेश दुबे, सुरेश कुमार, देवानंद, ज्ञानेंद्र चौधरी, मोहित कुमार, नरेश, वीणा देवी, रेखा सैनी, कुसुम, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment