उत्तरकाशी: भारत स्काउट गाइड मुख्यालय नई दिल्ली का 'ट्रैकिंग कम नेचर स्टैडी' के तहत देश के 17 राज्यों के स्काउट गाइडों ने उत्तरकाशी से गोमुख तक की ट्रैकिंग को सफलता पूर्वक किया। टै्रकिंग के बाद अभियान का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।
उत्तरकाशी से गोमुख तक के दस दिवसीय 'ट्रैकिंग कम नेचर स्टैडी' के तहत भारत के उत्तराखंड, हरीयाणा, पंजाब, राजस्थान, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश, एमपी, उत्तर पूर्वी रेलवे आदि राज्यों के स्काउट गाइड के 120 रोबर्स व रेंजर्स ने प्रतिभाग किया। अभियान दल ने 31 मई को उत्तरकाशी से अपनी पैदाल ट्रैकिंग की शुरूआत की। इस दौरान इन्होंने मनेरी, भटवाड़ी, हर्षिल व गंगोत्री आदि स्थानों पर अपना बेस कैंप लगाकर आम लोगों को पर्यावरण स्वच्छता के लिए जागरूक किया। गंगोत्री व गोमुख पहुंचने पर रोबर्स व रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाकार कूड़ा कचरा एकत्रित किया। अभियान दल के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम डॉ. हेमलता ढौंडियाल ने सभी रोबर्स व रेंजर्स को बधाई दी। उन्होंने सभी रोबर्स व रेंजर्स के कार्यो की सराहना करते हुये कहा सभी को पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। इस दौरान सभी राज्यों के रोबर्स व रेंजर्स ने लोकगीतों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्काउट गाइड मुख्यालय नई दिल्ली के कमीशनर अशोक कुमार, प्रदेशिक मुख्यालय देहरादून के नरेंद्र सिंह,आरएस जीना, डॉ. आरएस असवाल, डॉ.आरपी सिंह, डॉ. कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में रोबर्स व रेंजर्स मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment