पुरोला: उत्तराखड क्रांति दल (टी) के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आइएएस शंकर अग्रवाल के बंगले के शीशे तोड़ डाले, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बगीचे के चारों ओर की गई तारबाड़ भी हटा दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार अवैध कब्जे को नहीं हटाती तो उक्त जमीन को ग्रामीण आपस में बांट दें।
शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन कार्यकर्ता गोविंद जन्तु विहार के सांकरी रेंज के सौड़ में स्थित आइएएस शंकर अग्रवाल के बगीचे पहुंचे और वहां प्रदेश सरकार और आइएएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बंगले के शीशे भी तोड़ डाले और चारों तरफ की गई तारबाड़ भी हटाई।
इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पवांर ने प्रदेश सरकार पर भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते कहा कि उत्तरकाशी, टिहरी,चमोली जनपद के दूरस्थ स्थान भू-माफिया के चंगुल में तथा प्रदेश के नेताओं व अफसर शाहों ने गोविन्द पशु विहार के प्रतिबंधित क्षेत्र नैटवाड़,सांकरी,कोटगांव सहित भटवाड़ी, हर्षिल, धराली व टिहरी के धनोल्टी आदि क्षेत्रों में जहां औने पौने दामों में गरीबों की भूमि खरीद कर सैकड़ों हैक्टेयर राजस्व भूमि पर अवैध कब्जे कर सेब के बगीचे व आलीशान बंगले खड़े किये गये हैं। उनकी इस हठधर्मिता से आज उक्त क्षेत्रों के ग्रामीण भूमि हीन होने के साथ-साथ बेघर होने की कगार पर पहुच गये है। पंवार ने क्षेत्र की जनता से अवैध पातन व कब्जों के खिलाफ यूकेडी के सांकरी से शुरू किये गये अभियान में सहयोग देने का भी अह्वान किया। यूकेडी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुरोला में एसडीएम यूएस राणा को ज्ञापन सौंप कर आइएएस के किये गये अवैध कब्जे व पातन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। धरना,प्रदर्शन करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, केन्द्रीय प्रभारी शांति भटट, राजेन्द्र प्रधान,अतुल राणा,प्रताप पवांर, बीएस चौहान,आशा शर्मा,सुन्दरी देवी, मधु शर्मा,सुनीता वर्मा व लक्ष्मी देवी आदि लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment