For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

मांगों के समर्थन में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर: पंचायत एक्ट लागू किए जाने की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजा।
विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान विकास खंड कार्यालय में एकत्र हुए जिसके बाद वे जलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने पंचायत एक्ट लागू करने, विभागों के वित्तीय अधिकार ग्राम पंचायतों को सौंपने समेत 9 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत सांसदों आदि को भेजा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कोरंगा, दिगम्बर नाथ गोस्वामी, गिरीश जोशी, ललित परिहार, प्रेमा परिहार, शंकर परिहार, हरीश जोशी, लीला देवी, मदन मोहन आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment