For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

डिलीवरी के समय नहीं जाना पड़ेगा प्राइवेट नर्सिग होम

रुड़की: गर्भवती महिलाओं को यदि डिलीवरी के समय ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो उन्हें किसी प्राइवेट नर्सिग होम में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिविल अस्पताल रुड़की में जल्द ही एक लेडीज सर्जन की तैनाती होने जा रही है।
सिविल अस्पताल रुड़की में गायनो स्पेशललिस्ट हैं, लेकिन लेडीज सर्जन नहीं थी। इस कारण ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय प्राइवेट नर्सिग होम का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी वाईसी शर्मा ने बताया कि सिविल अस्पताल रुड़की में एक लेडीज सर्जन की तैनाती की जा रही है। एक-दो दिन के भीतर ही उन्हें वें अस्पताल में आ जाएंगी। यह लेडीज डॉक्टर दिल्ली से आ रही है। उन्होंने बताया कि विकल्पधारियों के यूपी रिलीव होने के कारण ब्लड बैंक में पैथोलॉजिस्ट की कमी हो गई है। जल्द ही पैथोलॉजिस्ट को भी रुड़की सिविल अस्पताल में तैनात कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment