टनकपुर: जंगल की स्वादिष्ट सब्जी कटरवा इन दिनों बाजार में खूब बिक रही है। यह 100 से 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसे खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। अक्सर बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गरजने व हल्की वर्षा में जंगलों में साल वृक्ष के जड़ में काले दाने के रूप में फूट कर गोल दाने के रूप में आने वाली सब्जी को कटरवा के नाम से जाना जाता है। इन दिनों जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के जंगलों में कटरवा सब्जी को बिकने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। काफी मेहनत के बाद एक दिन में जंगल से लोग दो चार किलो कटरवा एकत्र कर पाते हैं। कटरवा की उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में काफी मांग हैं। यहां यह दो सौ प्रति किलो तक बिक जाता है। सब्जी के रुप में बनने वाला बनने वाला कटरवा स्वाद में इतना गजब का होता है कि अच्छी अच्छी सब्जी व मांस तक को मात देता है। लगभग एक माह तक इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिल पाता है।

No comments:
Post a Comment