For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

प्रशासनिक सहायकों का मानदेय बढ़ाया जाए

चम्बा: मनरेगा योजना के तहत विकासखंडों में कार्य कर रहे प्रशासनिक सहायकों ने उनका मानदेय बढ़ाने की मांग की है। सोमवार को प्रशासनिक सहायक नैन सिंह गुंसाई, उत्तम सिंह भडारी का कहना है कि पूरे जनपद में इस समय 232 प्रशासनिक सहायक कार्यरत है। एक सहायक 6 से 7 ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहा है। उन्होंने मांग कि उनका मानदेय बढाने के अलावा उनका नियमितीकरण किया जाय। उन्होंने इस संबंध में ग्राम्य विकास मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन देने वालों में सुमन सेमवाल, योगेश राणा, रोशन सुयाल आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment