For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को करना होगा काम: भंडारी

अल्मोड़ा: पंचायती राज व्यवस्था की अवधारणा के अनुरूप कार्य संस्कृति के अंजाम देना होगा। तभी पंचायती राज व्यवस्था की सार्थकता सामने आ सकेगी। यह बात पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कही। श्री भंडारी जिला पंचायत सभागार में प्रदेश के जिला पंचायतों के पहले वेबसाइट की शुरूआत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला नियोजन समिति का गठन शासन ने प्राथमिकता के आधार पर कर दिया है। लेकिन विभागों ने अभी तक इस पर पूरे मनोयोग के साथ काम करना शुरू नहीं किया है। जो ठीक नहीं है। उन्होंने 14 विभागों से इस संदर्भ में सभी योजनाओं की जानकारी रखने की बात कही। पंचायतों को मजबूत करने के साथ सभी सूचनाएं एक स्थान से प्राप्त हों, इस उद्देश्य से जिला पंचायत की वेबसाइट लांच की गई है। जिनमें अल्मोड़ा प्रदेश की पहली जिला पंचायत है, जहां वेबसाइट की शुरूआत हुई है। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि यह सूचनाओं के लिए अति महत्वपूर्ण साबित होगी। मंत्री ने कहा कि विभागों द्वारा जो भी कार्ययोजनाएं बनाई जाएं उनमें जनप्रतिनिधियों की अनिवार्य सहभागिता हो, इसका खास ध्यान रखना होगा। विभागीय अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी रखने के निर्देश दिए कि किस विकासखण्ड में कौन सी योजनाएं चलाई जा रही है। योजनाओं से लाभान्वित होने वाले ग्रामसभा का नाम भी देना होगा। मंत्री ने संविधान की 73वें व 74वें अनुच्छेद का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायतों को सशक्त करने के लिए उनका आत्मनिर्भर होना पहली शर्त है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या ने पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के समक्ष जिला पंचायत सदस्यों की समस्याएं रखी। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, जिला पंचायत सदस्य जगदीश बुधानी, किशन सिंह राणा, गणेश नायक, पूरन रजवार, चंदन लाल टम्टा, क्षेत्र प्रमुख मीना कांडपाल, हेमा चम्याल, जानकी आर्या सहित अनेक सदस्य शामिल थे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शेर सिंह परगांई ने किया।

No comments:

Post a Comment