हल्द्वानी: बेतहाशा बिजली कटौती पर शुक्रवार को युवक कांग्रेसियों ने महाप्रबंधक कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हंगामा कर रहे युकांइयों की विभागीय कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। विरोध स्वरूप मोमबत्ती जला कर युकांइयों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
युकां हल्द्वानी विधान सभा कमेटी के अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रोस्टरिंग व अनायास के शटडाउन लिए जाने पर एतराज जताया। युकां नेता मुन्ना पोखरिया ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश का नारा देने वाली भाजपा सरकार में एक दिन में सद घंटे की कटौती हो रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन बल्यूटिया, सालिम सिद्दीकी व पूरन बिष्ट ने कहा कि कटौती के समय खामियां सुधारने के बजाए आपूर्ति के समय में शटडाउन लिए जाने की परंपरा बंद की जानी चाहिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को मोमबत्ती देकर अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात महाप्रबंधक को घेर कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील डुंगराकोटी, विपिन थुवाल, प्रमोद पलड़िया, डिकर मेवाड़ी, हरीश बोरा, दीपू मेर, दीपू ठाकुर, ललित पवार, अरुण कुमार, अशोक कुमार, संजीव चौधरी, भूरा भाई, गोविंद बिष्ट व गौरव आर्या आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment