For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

गौरा देवी के प्रयासों का हो दस्तावेजीकरण : फोनिया

जोशीमठ: राजकीय इंटर कालेज उर्गम में गौरा देवी पर्यावरण, पर्यटन विकास मेले का आयोजन किया गया जिसमें विकास प्रदर्शनी के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जनदेश संगठन के सौजन्य से आयोजित इस मेले में बतौर मुख्य अतिथि बदरीनाथ के विधायक केदार सिंह फोनिया ने गौरा देवी के योगदान को याद करते हुए उनके प्रयासों के मूलरूप से दस्तावेजीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता के लिए उर्गम क्षेत्र जाना जाता है। प्रकृति पर्यटन के लिए विख्यात इस क्षेत्र से ही पर्यावरण बचाने की मुहिम शुरू होनी चाहिये। कार्यक्रम में बीज बचाओ आंदोलन के बीजू नेगी ने उर्गम घाटी के गांवों की परंपरागत खेती बाड़ी को उदाहरण बताते हुए कहा कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन की स्थिति से निपटने के लिए परंपरागत बीज खेती तथा लोक ज्ञान ही सहायक है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने कहा कि आज हिमालय के पारिस्थितिकीय तंत्र को बचाने की बड़ी चुनौती है। कार्यक्रम में लोक संगीत, लोक गीत व लोक नृत्यों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। स्टॉल प्रदर्शनी में महिला मंगल दल बासा ने सत्तू के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए 18 सौ रूपये का नगद प्रथम पुरस्कार, सलना महिला मंगल दल ने द्वितीय तथा रूलक महिला मंगल दल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में जनदेश के लक्ष्मण नेगी, जर्मनी की शोध छात्रा जोकोब, मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत, लेखक उदय किशोर सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment