For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

जल संरक्षण को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत

बागेश्वर: राज्य जल नीति प्रारूप समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद भारती ने जल स्रोतों के संवर्धन, संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सुझाव लिए। इस अवसर पर विभिन्न सुझाव समिति के समक्ष रखे गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री भारती ने कहा कि हमें जल संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा जनपद में चालू व बंद नहरों की स्थिति की जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सिंचाई नहरों के सुचारु ढंग से संचालित होने के लिए नहर के हैड पर चैकडेमों का निर्माण किया जायें। स्वजल विभाग ने चौड़ी पत्तीदार के पेड़ लगाने को कहा। उरेडा के अधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई की जानकारी दी। राज्य योजना आयोग के सदस्य मोहन सिंह बसेड़ा ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि सभी का दायित्व है कि जनता की समस्याओं का समाधान किया जाय व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाया जाय। मुख्य विकास अधिकारी रोशन लाल ने अध्यक्ष व सदस्य को आश्वस्त किया कि जलनीति के बारे में समस्त सूचनाएं संकलित की जाय। उन्होंने समिति के समक्ष सभी जानकारियों को भेजने को कहा। बैठक में सिंचाई, लघु सिंचाई, जल निगम, जल संस्थान, परियोजना अधिकारी, उरेडा, स्वजल आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment