उत्तरकाशी: चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुये कहा कि यात्रियों से मनमाने दाम वसूल करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही अमल में लाये। उन्होंने कहा कि मनमाने रेट तथा मिलावट सहन नहीं की जायेगी।
चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री नौटियाल ने कलक्ट्रेट सभागार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री के हाथों से पुरस्कृत किया जायेगा। उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देश दिए कि अस्पतालों तथा हेल्थ पोस्टों पर पर्याप्त मात्रा में दवाईयां एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था रखने और गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में महिला स्टाफ की तैनाती करें। उन्होंने एसडीएम, पूर्ति अधिकारी व पर्यटन विभाग को समय समय पर सघन अभियान चलाकर होटल, धर्मशाला व अन्य ठहरने के स्थलों की चेकिंग के निर्देष दिए ताकि तीर्थयात्रियों से कोई अधिक दाम न वसूले। बैठक में अवगत कराया गया कि नागरिक सुविधाओं के लिए पालिका उत्तरकाशी छह लाख रुपए, नगर पंचायत बड़कोट 4.50 लाख व नगर पंचायत गंगोत्री को चार लाख रुपए की धनराशि दी गई है। श्री नौटियाल ने यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत की घोड़ा व डंडी-कंडी की प्रीपेड व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुये कहा जिला पंचायत के निर्धारित किये दामों के बाद भी यात्रियों से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इस अवसर पर डीएफओ डा.आईपी सिंह,एसडीएम सीएस धर्मशक्तु जयभारत सिंह,एससी लोनिवि लोकेश कुमार, सीएमओ मयंक उपाध्याय, सहायक अभियंता, एआरटीओ अरविंद पांडे सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment