For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

कांग्रेस ने खोला एसडीएम गरुड़ के खिलाफ मोर्चा

बागेश्वर: कांग्रेस ने उपजिलाधिकारी गरुड़ पर राजनैतिक दबाव के तहत कार्य करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि वह अपनी कार्यशैली नहीं बदलते हैं तो मंडलायुक्त के पास शिष्टमंडल ले जाएगा।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गरुड़ ने एक बैठक करते हुए कहा कि द्यौनाई के हरबगड़ क्षेत्र में गरुड़ नदी में क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया था। लेकिन एसडीएम गरुड़ ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि जिला पंचायत सदस्य ललित फस्र्वाण इस मामले को राजनैतिक प्रतिद्वंतिता के चलते तूल दे रहे हैं जबकि यह क्षेत्र उनका नहीं है। कांग्रेस कमेटी ने कहा कि श्री फस्र्वाण जिपं सदस्य होने के साथ-साथ युकां के पूर्व प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। क्षेत्र की समस्याओं को उठाना व उसका निदान करना उनका नैतिक दायित्व है। गत वर्ष क्षतिग्रस्त पुलिया की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने एसडीएम गरुड़ पर सत्ताधारी दल के प्रवक्ता के तौर पर कार्य करने का आरोप लगाते हुए कार्यशैली में बदलाव लाने की चेतावनी दी है। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी व संचालन डीसी पांडे ने किया। बैठक में गोपाल दत्त भट्ट, उमेश पांडे, रंजीत डसीला, चंदशेखर जोशी, बबलू नेगी, मनोहर अल्मिया, हीरा सिंह बोरा, नंदी भंडारी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment