तिलवाड़ा(रुद्रप्रयाग) : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जनपद शाखा की बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सरकार से पारदर्शिता की मांग की गई।
लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित बैठक में आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार ने आंदोलनकारियों के चयन में पारदर्शिता नहीं बरती है, जिसके चलते आज भी कई आंदोलनकारी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश तिवारी ने कहा कि जिन लोगों की पृथक राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही और आज भी उनका चयन नहीं किया गया है, उनके लिए सरकार को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी तीन जुलाई को रामलीला मैदान अगस्त्यमुनि में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के समस्त आंदोलनकारियों की उपस्थित अनिवार्य होगी। बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि कमल सिंह जगवाण, अध्यक्ष ऊखीमठ मदनमोहन त्रिवेदी, जखोली अध्यक्ष बालकृष्ण सेमवाल समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment