For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

मनरेगा के कार्याे में धीमी प्रगति से डीएम नाराज

बागेश्वर: जिलाधिकारी चंद्र सिंह नपलच्याल ने कहा है कि मनरेगा के कार्यो में ढिलाई व गुणवत्ता पर ठेकेदारों व कार्यदायी संस्था को फटकार लगायी है। उन्होंने चेतावनी दी कि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बनलेख, दोफाड़, रीमा, पचार, धरमघर, विजयपुर, कांडा आदि स्थानों में विकास कार्यो का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि दैवीय आपदा व मनरेगा के कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने दोफाड़, बनलेख व रीमा में खडि़या खनन क्षेत्रों का निरीक्षण कर गड्ढों को भरने, सड़क किनारे रखे बैगों को तत्काल हटाने के आदेश दिये। एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिये कि वह खनन के अभिलेखों व नक्शों का मिलान कर पैमाइश करें तथा वैधानिक रूप से खनन करवायें। उन्होंने चौंरा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। वहां फार्मेसिस्ट को अतिरिक्त चार्ज होने के कारण चौंरा को कम समय देते हैं। डीएम ने आदेश दिये कि वह लोगों को सुविधा मुहैया करायें। बालीघाट- चौंरा- चीराबगड़ मोटर मार्ग में तेजी लाने के निर्देश दिये। बनलेख में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। बनलेख स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी कर्मचारी उपस्थित न होने पर डीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिये। भ्रमण में उनके साथ एसडीएम तीरथपाल सिंह, तहसीलदार परितोष वर्मा, व महेंद्र सिंह बिष्ट, बीडीओ डा महेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment