उत्तरकाशी: पिछले साल अतिवृष्टि से ध्वस्त हुए मार्ग अभी भी ठीक हालात में नहीं हैं। अब वर्षाकाल फिर निकट है, मार्गो की जर्जरता और प्रशासन की उदासीनता स्थिति को और भी विकट बना सकती है।
बीते साल हुई बारिश से गंगोत्री राजमार्ग कई जगह ध्वस्त हो गया था, सबसे अधिक प्रभाव भटवाड़ी व सोनगाड के निकट मार्ग पर हुआ। बीआरओ ने इस जगह को आवागमन के लायक तो बना दिया, लेकिन धंसाव अभी भी जारी है। जमीन से लगातार पानी का रिसाव होने से सड़क पर मलबा बिखर रहा है, जिससे अक्सर वाहन यहां मलबे में फंस रहे हैं। बीआरओ की मशीनें लगातार कई घंटो तक मलबा साफ कर रास्ता दुरुस्त कर रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं सूझ रहा है। इस स्थिति के कारण भटवाड़ी में दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। वहीं, सोनगाड के निकट बरसात के दौरान भागीरथी की तेज लहरों से सड़क के नीचे के हिस्से में भारी कटाव हो गया था, जिससे सड़क नाम मात्र की ही बची रह गई।
बरसात के दौरान इस जगह पर फिर मुश्किलें खड़ी होने के आसार बन रहे हैं। माना जा रहा है कि वक्त रहते एहतियाती कदम नहीं उठाए गये, तो गंगोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

No comments:
Post a Comment