For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियां देश के लिए खतरनाक

पिथौरागढ़: अखिल भारतीय अनुसूचित जाति आरक्षण मंच ने जामिया मिलिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्प संस्थान का दर्जा देने का कड़ा विरोध किया है। मंच ने इसे कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति बताया है।
अखिल भारतीय आरक्षण मंच के संयोजक गोविन्द राम ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों से देश का पंथ निरपेक्ष चरित्र खतरे में हैं। उन्होंने कहा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट, रंगनाथन मिश्र आयोग और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय को अल्प संस्थान का दर्जा देना कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों का हिस्सा हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय घोषित होने से अनुसूचित जाति को संवैधानिक रूप से मिलने वाला आरक्षण खत्म हो जायेगा। उन्होंने कहा मंच इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने बताया कि मंच देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सच्चर कमेटी और रंगनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने की मांग कर चुका है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment