गदरपुर: फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव में मदन लाल ढींगरा अध्यक्ष, धर्मपाल फुटेला सचिव व कमल कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये।
सुहावाराम भुड्डी धर्मशाला में हरबंस लाल चावला की अध्यक्षता में आयोजित नगर फोटोग्राफर एसोसिएशन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष अलावा सुनील छाबड़ा उपाध्यक्ष, सतीश बत्रा मीडिया प्रभारी एवं हरबंस लाल चावला को संरक्षक चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री चावला ने कहा कि समस्त पदाधिकारी अपने पद की गरिमा को बनाये रखें। साथ ही संगठन द्वारा बनाये गये नियमों के तहत ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई सदस्य नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे दंडित भी किया जायेगा। इस मौके पर कृष्ण कुमार कालड़ा, नरेश कुमार, अजय कुमार, चिमन लाल पोपली, करन कुमार, त्रिलोक कुमार, सोनू, सुभाष, हरीश गुंबर, संदीप बत्रा, प्रवीन, प्रदीप, विवेक, मंगतराम एवं जोगी सिंह सहित दर्जनों फोटोग्राफर मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment