कर्णप्रयाग: पट्टी कपीरी के ग्राम पाडली में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य महानंद मैठाणी ने कहा कि राजा परीक्षित के मुनि शुकदेव से ज्ञान प्राप्त कर सद्गति प्राप्त की। इसी प्रकार संत की संगति नई दिशा देता है और जीवन में बसंत का आगमनहोता है।
उन्होंने कहा कि ज्ञानी भीष्म, दानवीर कर्ण व द्रोण जैसे महारथी कुसंगति के कारण मृत्यु को प्राप्त हो गये। सतसंग की प्राप्ति जीव को जन्मों-जन्मों के पुण्य से प्राप्ति होती है और और कई पीढि़यों का तारण प्रभु कर भक्त को धन्य करते हैं।
वहीं कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर परिसर में चल रहे कथा के अंतिम दिवस कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वेदब्यास पं. राजकुमार शर्मा ने कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि निश्चल प्रेम ही प्रभु के दर्शन करा सकता है और जब तक मानव में मोह शेष है, उसे किसी भी हालत में मुक्ति नहीं मिल सकती है। इसलिए बिना मोह-माया के प्रभु का स्मरण कर अपने कार्य करने चाहिए। इस मौके पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, टीका मैखुरी, जर्नादन चमोला, भगवती बैंजवाल, चिंतामणि सेमवाल, देवेन्द्र गैरोला, देवी प्रसाद कंडवाल, मुरलीधर चंदोला, सुभाष चंद्र, राकेश मैठाणी, अनिल खंडूरी, चंडी प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि शनिवार भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।

No comments:
Post a Comment