For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

बनघट-सेलापानी सड़क निर्माण को लेकर रोष

द्वाराहाट: प्रस्तावित बनघट-सेलापानी मोटर मार्ग का निर्माण बनघट से शुरू किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रस्तावित मार्ग को बनघट की बजाय ईड़ा बाराखाम से शुरू करने की माग करते हुए न्यायालय की शरण में जाने का मन बनाया है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि विभाग द्वारा बनघट-सेलापानी मोटरमार्ग का निर्माण कार्य बनघट से शुरू करने की तैयारी चल रही है। प्रस्तावित मार्ग का निर्माण बनघट, ईड़ा, जमीनीवार, जमीनीपार, कोलूखेत, राठा महादेव होते हुए सेलापानी तक किया जाना हैं। ग्रामीणों ने बनघट की बजाय ईड़ा बाराखाम से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के लिए विभाग ने उक्त गांवों से अनापत्ति भी नहीं ली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित मार्ग का निर्माण ईड़ा बाराखाम से किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मांग पूरी नहीं होने पर न्यायालय की शरण में जाने के साथ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में प्रधान लक्ष्मी देवी, गीता देवी, बीडीसी सदस्य हरवंश सिंह जलाल, भुवन चंद्र सिंह, नीमा बिष्ट सहित त्रिलोक सिंह बिष्ट, माधवानंद, नारायण दत्त नैनवाल, चंदन सिंह, दीवान सिंह, रमोती देवी, दिगंबर सिंह, एनएस रावत, राम सिंह, भूपाल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

No comments:

Post a Comment