पुरोला : पोरा-धुनगिर मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि शासन की ओर से डेरिका-पोरा-धुनगिर संपर्क मार्ग के लिए दो किलोमीटर पर डामरीकरण को गत वर्ष धन स्वीकृत किया गया था, किन्तु लोनिवि ने केवल रोड़ी तुड़ान कर अभी तक डामरीकरण नहीं किया है, जबकि ग्रामीणों की ओर से डामरीकरण को लेकर कई बार लोनिवि के अधिकारियों से डामरीकरण की मांग की जाती रही है। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गयी है कि तत्काल डामरीकरण न होने की स्थिति में ग्रामीण जुलाई में विभाग के खिलाफ आदोलन शुरू करेगें। ज्ञापन देने वालों में सुदामा प्रसाद विजल्वाण, अवधेश विजल्वाण, मारकण्डेय प्रसाद, विरेन्द्र सिंह, अनील कुमार, बचन लाल, किसन सिंह, दिनेश कुमार, रमेश कुमार आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment