For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

पहाड़ से गिरा पत्थर, अधेड़ की मौत

बेतालघाट: लकड़ी लेने जंगल गया एक ग्रामीण पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मृत्यु हो गयी। ग्रामीणों की मदद से शव जंगल से लाया गया। देर शाम ग्रामीण की अंत्येष्टि कर दी गयी।
बेतालघाट के निकटवर्ती घोड़ियाहलसों गांव में रहने वाला 45 वर्षीय त्रिलोक राम पुत्र कमल राम अपनी पत्‍‌नी व बहू के साथ जंगल लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान हुई बरसात के कारण पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। त्रिलोक पत्थरों की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पत्थर गिरना थमने पर उसकी पत्‍‌नी व बहू मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप चंद्र ने दैवीय आपदा मद में मृतक त्रिलोक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment