हरिद्वार: रामलीला मैदान में पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई के बाद भाजपा केंद्र पर पूरी तरह हमलावर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने घटना को नागरिक अधिकारों का हनन करार देते हुए सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाबा को धोखा दिया। रामदेव के सशस्त्र सेना बनाने के सवाल को वे टाल गई
पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुषमा स्वराज ने केंद्र सरकार पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कालेधन का मुद्दा बड़ा है। रामलीला मैदान में सरकार ने जो कुछ करवाया वह नागरिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कई लोगों के नाम गिनाते हुए कहा कि उन्हें बुरी तरीके से पीटा गया। सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री घायलों को देखने तक नहीं गए। केंद्रीय मंत्री इस मामले में झूठ बोलते रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कार्रवाई को अंतिम विकल्प बताया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दे रहे हैं दूसरी ओर इस तरह की बातें सामने आ रही हैं। सुषमा का आरोप है कि केंद्र सरकार ने बाबा रामदेव को धोखा दिया। एक संन्यासी देश हित में अनशन कर रहा था और सरकार ने इस तरह की कार्रवाई की, देश एकजुट होकर बाबा रामदेव के साथ है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि हर चीज को आरएसएस से जोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। भ्रष्टाचार और कालेधन के मुद्दे से ध्यान हटाने की यह कांग्रेसी चाल है। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment