हरिद्वार: विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने पतंजलि योगपीठ पहुंच बाबा के अनशन का समर्थन किया। उन्होंने भ्रष्टाचार और काले धन के मसले को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताया। साथ ही रामलीला मैदान में अनशनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई को राज्य प्रायोजित हिंसा की संज्ञा दी।
बुधवार सुबह विहिप अध्यक्ष अशोक सिंघल पतंजलि योगपीठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश की बड़ी समस्या है। आम जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसके लिए कड़े कानून बनाए जाने चाहिए। साथ ही काले धन को देश में वापस लाने के लिए भी ठोस रणनीति तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में बाबा रामदेव और उनके समर्थकों पर किए गए लाठीचार्ज ने जलियांवाला बाग की घटना की यादें ताजा कर दी हैं। सरकार की ये कार्रवाई राज्य द्वारा प्रायोजित हिंसा के समान है। सरकार के इस कृत्य को किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि सरकार और कांग्रेस में बैठे लोग ओसामा जैसे बर्बर आतंकी को ओसामा जी कहकर बुलाते हैं, जबकि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए अनशन कर रहे योग गुरु बाबा रामदेव को ठग बता रहे हैं। इस तरह की बयानबाजी को रोकने के लिए केंद्र सरकार और कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि देश की सांस्कृतिक मर्यादा को ठेस न पहुंचे।

No comments:
Post a Comment