For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

मानकों के अनुरूप विद्यालय संचालित न होने पर डीएम नाराज

बागेश्वर: जिलाधिकारी सीएस नपलच्याल ने माध्यमिक विद्यालयों में मानक के अनुसार कार्य न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में अध्यापकों की नियुक्ति न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र अध्यापकों की नियुक्ति करने को कहा।
जिला परियोजना समिति राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान अनेक माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया व पाया कि कई विद्यालय मानक के अनुसार संचालित नहीं हो रहे हैं जो कि अधिकारियों की लापरवाही है। उन्होंने दुर्गम व ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यापकों की नियुक्ति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र विद्यालयों में शिक्षकों को भेजने को कहा। साथ ही विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी मदन सिंह रावत ने शिक्षा अभियान के लक्ष्यों व उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उद्देश्यों की जानकारी दी। बैठक में अपर जिला शिक्षाधिकारी एलएम चमोला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment