For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

आरक्षण दिये जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

गोपेश्वर: अनुसूचित जाति आरक्षण बचाओ मंच के बैनर तले अनुसूचित जाति के लोगों ने धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को आरक्षण का लाभ देने के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में मंच ने कहा कि अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए उत्तराखंड प्रदेश में 19 प्रतिशत एवं भारत सरकार में 21 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है, लेकिन यूपीए सरकार राष्ट्रीय धार्मिक एवं भाषायी अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष रंगनाथ मिश्रा की संस्तुति मंगाकर आरक्षण का लाभ देने तथा उन्हें अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करना चाहती है। मंच ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को तरह-तरह से प्रलोभन देकर ईसाईयों की ओर से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से धर्म परिवर्तन को भी बढ़ावा मिलेगा।
आरक्षण अधिकार बचाओ मंच ने आरक्षण मात्र हिन्दू अनुसूचित जातियों को पूर्व की भांति दिये जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में श्रीनगर के विधायक बृजमोहन कोटवाल, विनय कोटवाल, देवी लाल भारती, पुष्पा पासवान, शुकु्र लाल, मुकन्दी राम रूद्रियाल, मुकेश रूद्रियाल, शकुन्तला राज, टीका प्रसाद मैखुरी सहित कई लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment