For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

एक और सिरोबगड़ हो रहा तैयार

श्रीनगर: अभी एक सिरोबगड़ से निजात नहीं मिली कि दूसरा तैयार होने लगा। जी हां, बडियारगढ़-सिल्काखाल मोटर मार्ग पर पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन भविष्य की डरावनी तस्वीर पेश कर रहा है। विभागीय अधिकारी भी इसका कोई ठोस हल खोजने में अभी तक नाकाम ही सिद्ध हुए।
रुद्रप्रयाग जिले में सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन मुसीबत का सबब बना है। उसका अभी तक कोई स्थायी हल शासन प्रशासन नहीं कर पाया है। अब कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर बैरांगणा के पास पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन दूसरो सिरोबगड़ बनने की तैयारी में है। आए दिन गिर रहे पत्थरों और मलबे के कारण मार्ग जाम होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी मार्ग बंद होने से श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के वाहनों को भी आवागमन में समस्या होती है। वहीं मिट्टी और कीचड़ के कारण सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। पिछले वर्ष सितम्बर में आयी आपदा के बाद यह जोन संवेदनशील हो गया। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर ने दैवीय आपदा मद के तहत इसके ट्रीटमेंट के लिए प्रस्ताव भेजा, लेकिन उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर ने इसे दैवीय आपदा मद में शामिल न करते हुए रिजेक्ट कर दिया। इस पर विभागीय अधिकारियों ने दोबारा 29 लाख 25 हजार का प्रस्ताव भेजा जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार कमजोर चट्टान होने के कारण वहां से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। बुधवार को भी पूर्वाह्न 11 बजे तक मार्ग मलबे के कारण बंद रहा।

No comments:

Post a Comment