हरिद्वार: हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज अब राजाजी राष्ट्रीय पार्क में मिला दी गई है। इससे श्यामपुर रेंज पर पार्क प्रशासन का नियंत्रण हो गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है।
राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में शामिल कर लिया है। शासन की तरफ से इस संबंध में वन मुख्यालय को शासनादेश जारी कर दिया है। कुछ दिन में वन मुख्यालय इसकी औपचारिक घोषणा कर देगा।
इस फैसले के बाद श्यामपुर रेंज पर प्रशासनिक रूप से पार्क का नियंत्रण रहेगा। अब तक यह रेंज हरिद्वार वन प्रभाग के नियंत्रण में थी। इसके अलावा, शासन ने ऋषिकेश के चौरासी कुटिया में आयुष ग्राम बनाने की अनुमति भी दे दी है। साथ ही नीलकंठ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गंगा नदी पर एक पुल बनाने के फैसले को भी मंजूरी दे दी गई है। राजाजी राष्ट्रीय पार्क के निदेशक एसएस रसायली ने बताया कि शासन ने श्यामपुर रेंज को पार्क में शामिल कर लिया है। नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ की दो सदस्यीय कमेटी के सुझावों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला किया है।
टाईगर के लिए तो नहीं किया फैसला
हरिद्वार: राजाजी पार्क में कार्बेट नेशनल पार्क की तर्ज पर टाईगर बसाने के लिए पार्क प्रशासन मशक्कत कर रहा है। ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला कहीं टाईगर के लिए पार्क का विस्तार करने के लिए तो नहीं है, हालांकि पार्क का कोई अधिकारी अभी इस संबंध में कुछ बोल नहीं रहा है।

No comments:
Post a Comment